Trusted education & career guidance Tuesday, 18 August 2026
Current Affairs

48MP रियर कैमरे वाला Redmi Note 7 लॉन्च, जानें कीमत

V Vinod Saini Published January 10, 2019 Updated July 30, 2026 1 min read

Last Updated on July 30, 2026 by Vinod Saini

48 mp xiaomi launched redmi note 7 smartphone

48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Redmi Note 7 आखिरकार लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ है। चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने नए सब-ब्रांड Redmi के तहत यह फोन लॉन्च किया है। नई Redmi सीरीज की शुरुआत Redmi Note 7 से हुई है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड, फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में है 4,000 mAh की बैटरी 
इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है।  Redmi Note 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। Redmi Note 7 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। Redmi Note 7 में Type-C USB चार्जिंग ऑप्शन भी दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट के अलावा हेडफोन जैक भी दिया गया है।

Redmi Note 7 की कीमत 
Redmi Note 7 तीन रैम ऑप्शंस (3GB, 4GB और 6GB) में आ रहा है। अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB या 64GB का विकल्प है।
3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 999 युआन है।
4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 1,199 युआन है।
जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Redmi Note 7 की कीमत 1,399 युआन है।
भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से शुरू होकर 14,000 रुपये तक हो सकती है।

14 जनवरी से शुरू होगी बिक्री 
चीन में Redmi Note 7 की सेल 14 जनवरी 2019 से शुरू होगी। कंपनी Redmi Note 7 पर 18 महीने की वॉरंटी दे रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वॉरंटी दूसरे मार्केट्स में भी दी जाएगी या नहीं।

कंपनी ने Redmi Note 7 Pro की भी घोषणा की है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन चाइनीज न्यू इयर के बाद लॉन्च होगा। 

Advertisement
V
SEO ConsultantSEO ProfessionalSEO Content WriterKeyword ResearchOn-Oage SEOAEOGEOTechnical SEOcontent optimizationsearch intent analysisProfessional Content Writer Specializing in High-QualitySEO-Pptimized Content for SportsBettingEducationHealthDigital MarketingFoodTraveland Real Estate Websites.

Vinod Saini

Professional SEO Consultant and Content Writer

Vinod Saini is an Professional SEO Consultant and Content Writer with over 20 years of experience in SEO, content strategy, and digital marketing. He specializes in keyword research, on-page SEO, content optimization, and creating high-quality, search engine-friendly content across multiple industries. His focus is on publishing accurate, well-researched, and user-centric content that aligns with Google's E-E-A-T (Experience, Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness) principles. By combining SEO best practices with a reader-first approach, he helps create content that is informative, trustworthy, and valuable for both users and search engines.